पंचकूला में हाई-सिक्योरिटी वाले चंडीमंदिर आर्मी एरिया में स्थित एमईएस (MES) ठेकेदार के स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहे पति-पत्नी को आर्मी जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दंपती बैग में ताला तोड़ने के लिए छेनी, हथौड़ा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे थे। जवानों ने दोनों को मौके पर ही दबोचकर चंडीमंदिर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार के भाई की शिकायत पर दंपती और उनके एक साथी (स्टोर के पूर्व कर्मचारी) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अब जानिए, कैसे दिया चोरी की वारदात को अंजाम… पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता परमजीत की शिकायत पर आरोपी मनदीप सिंह, नवजोत कौर और मुखत्यार सिंह के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 305, 331(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से पकड़े गए पति-पत्नी को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और औजारों को जब्त कर लिया गया है। वहीं फरार आरोपी मुखत्यार सिंह की गिरफ्तारी और चोरी किए गए तारों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

