घुटनों तक पानी में उतरे महापौर, देखे जलभराव के हालात:पंप लगने तक मौके पर डटे रहे, अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी के निर्देश

घुटनों तक पानी में उतरे महापौर, देखे जलभराव के हालात:पंप लगने तक मौके पर डटे रहे, अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी के निर्देश

बरेली में लगातार बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति देखने के लिए महापौर डॉ. उमेश गौतम शनिवार को नगर आयुक्त और नगर निगम अधिकारियों के साथ कई इलाकों में पहुंचे। महापौर ने रेजीडेंसी गार्डन, संजय नगर, हजियापुर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम, डेलापीर, राजेंद्रनगर और जनकपुरी समेत कई क्षेत्रों का जायजा लिया। कई जगह उन्होंने घुटनों तक भरे पानी में पैदल चलकर हालात देखे और अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी कराने के निर्देश दिए। देखे 2 तस्वीरें …. जलभराव वाले इलाकों में खुद पहुंचे महापौर
मेयर डॉ उमेश गौतम ने मौके पर अधिकारियों से पानी की निकासी के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां जलभराव है, वहां लोगों को जल्द राहत दिलाई जाए। जलनिकासी के लिए उपलब्ध मशीनरी और पंपों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। सुपर शाकर और अतिरिक्त मोटर पंप लगाने के निर्देश
महापौर ने जलकल और निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में संपवेल पंप लगातार चलाए जाएं। जहां संपवेल से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है, वहां सुपर शाकर और अतिरिक्त मोटर पंप लगाए जाएं। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। पंप लगने तक मौके पर डटे रहे
महापौर ने जलभराव वाले क्षेत्रों में निरीक्षण जारी रखा। जलनिकासी के लिए सुपर शाकर और मोटर पंप लगाए जाने तक वे मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से मशीनरी को सक्रिय रखने और पानी निकलने की स्थिति की लगातार निगरानी करने को कहा। संपवेल पंपों की भी जांच की
निरीक्षण के दौरान महापौर ने शहर में लगे संपवेल पंपों की स्थिति भी देखी। पंपों के संचालन और क्षमता की जानकारी ली। अधिकारियों को सभी संपवेल और पंपिंग सिस्टम पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए। तकनीकी खराबी मिलने पर उसे तत्काल दूर कराने को कहा। जलभराव वाले इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पंप और मशीनरी उपलब्ध कराई जाए। जलनिकासी को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को आवागमन और रोजमर्रा के काम में परेशानी न हो। महापौर बोले- टीमें जलनिकासी के लिए सक्रिय
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि लगातार बारिश को देखते हुए नगर निगम की टीमें जलनिकासी के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। शहरवासियों से जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक आवागमन से बचने और जलभराव की सूचना नगर निगम तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि जरूरत के अनुसार मौके पर पंप और अन्य संसाधन भेजे जा सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *