ग्वालियर में प्यार, शादी का झूठा वादा और फिर होटल के बंद कमरे में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरा मामला सिरौल थाना इलाके के कलारी चौराहा स्थित ‘होटल सिरौल’ का बताया जा रहा है। बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। होटल के कमरे में रची गई साजिश
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित राजौरिया (निवासी फूटी कॉलोनी, सिरौल) ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया था। वह लगातार युवती को शादी का भरोसा दिला रहा था और उसका विश्वास जीत लिया। बीते 15 अक्टूबर को वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर कलारी चौराहा के पास स्थित ‘होटल सिरौल’ ले गया। दोपहर 11:30 बजे से 1:00 बजे के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वादे से मुकरा तो खुला राज
घटना के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे डराने-धमकाने लगा। धोखे का अहसास होते ही पीड़िता ने सिरौल थाने पहुंचकर आरोपी के काली करतूत का चिट्ठा पुलिस के सामने खोलकर रख दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरौल थाना पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी रोहित राजौरिया के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

