ग्वालियर एसपी ऑफिस में महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला:आत्मदाह की कोशिश; बहन पर धोखाधड़ी और कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

ग्वालियर एसपी ऑफिस में महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला:आत्मदाह की कोशिश; बहन पर धोखाधड़ी और कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

ग्वालियर के एसपी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला एसपी कार्यालय पहुंची और अचानक अपने साथ लाया गया पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया। वह आग लगाने की कोशिश करने लगी, तभी वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने महिला से माचिस और अन्य सामान छीनकर स्थिति को नियंत्रित किया। बहन की प्रताड़ना से तंग होकर उठाया यह कदम महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने उसके साथ धोखाधड़ी की है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसकी शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस घटना के दौरान महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। अधिक तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उसकी हालत खराब होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *