ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग ने आठवीं मंजिल से कूदकरदी जान:लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग ने आठवीं मंजिल से कूदकरदी जान:लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था

ग्रेटर नोएडा की एक हाई-राइज सोसाइटी में 55 वर्षीय एक बुजुर्ग ने आठवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र की रिवर व्यू सोसाइटी में हुई। मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत जोशी (55) के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी मीनाक्षी जोशी के साथ फ्लैट नंबर डी5-806 में रहते थे। वे लगभग 15 दिन पहले ही नोएडा के सेक्टर 12 स्थित अपने तीन मंजिला मकान को किराए पर देकर यहां रहने आए थे। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे लक्ष्मीकांत जोशी ने अपने फ्लैट से बाहर निकलकर बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2008 में लक्ष्मीकांत जोशी की अपनी केबल बनाने की कंपनी थी, जो घाटे में चली गई थी। इस घटना के बाद से वे काफी परेशान रहने लगे थे और लगातार डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, जो अहमदाबाद और बेंगलुरु में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके बेटों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला अवसाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *