ग्रेटर और सेंट्रल नोएडा में तीन लोगों ने किया सुसाइड:MBA छात्र समेत दो ने घर में जान दी, एक छात्र को परीक्षा का तनाव था

ग्रेटर और सेंट्रल नोएडा में तीन लोगों ने किया सुसाइड:MBA छात्र समेत दो ने घर में जान दी, एक छात्र को परीक्षा का तनाव था

ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा में बुधवार को तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए। इनमें एक एमबीए छात्र भी शामिल है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र परीक्षा पास न कर पाने को लेकर तनाव में था। वहीं, दो अन्य मामलों में भी मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। 22वीं मंजिल से गिरा MBA छात्र नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, मेरठ निवासी मौर्य पटेल (26) सेक्टर-150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में दोस्त के साथ किराए पर रहते थे। वह नोएडा के एक विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और ऑनलाइन काम भी करते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार को मौर्य पटेल सोसाइटी की 22वीं मंजिल से गिर गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह परीक्षा पास न कर पाने को लेकर तनाव में थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। सूरजपुर में युवक की मौत सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 26 वर्षीय आकाश की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आकाश झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में उनके मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। बीमारी के चलते तनाव में थी युवती कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली आंचल की भी बुधवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आंचल बिहार के जमुई की रहने वाली थीं। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से मानसिक तनाव में थीं। बुधवार सुबह घर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *