शाहजहांपुर में गुरूवार रात करीब आठ बजे एक प्रधान पति ने 35 वर्षीय युवक सुरेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना थाना तिलहर क्षेत्र के शावेगपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान सुरेंद्र कच्ची शराब बनवाता था, जिसका सुरेंद्र ने विरोध किया था। विरोध के बाद ग्राम प्रधान ने युवक को अपने घर बुलाया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके अन्य भाइयों पर हमला किया गया। सभी अपनी जान बचाकर भागे। घटना के बाद परिजन सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


