लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से एक गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। यह घटना शुक्रवार शाम पथुआ गांव में हुई, जहां भीड़ ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार से दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना प्रभारी सौरभ कुमार को पथुआ गांव निवासी इंदल भगत के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इंदल भगत पर मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार उसे गिरफ्तार करने पथुआ गांव पहुंचे थे। इंदल भगत को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया
थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सिविल ड्रेस में थे। उन्हें देखकर ग्रामीणों की भीड़ उनसे उलझ पड़ी और जबरन आरोपी इंदल भगत को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ थानाध्यक्ष के हाथों से इंदल भगत को छुड़ा रही है, जबकि थानाध्यक्ष के हाथ में पिस्टल भी है। इसके बावजूद भीड़ के सामने पुलिस अधिकारी की एक न चली। दैनिक भास्कर डिजिटल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पथुआ गांव से गिरफ्तार किया गया था
थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने दैनिक भास्कर डिजिटल को फोन पर बताया कि इंदल भगत को गुप्त सूचना पर पथुआ गांव से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन भीड़ ने उसे छुड़ा लिया। उन्होंने इंदल भगत पर दर्ज मामलों की भी पुष्टि की। लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से एक गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। यह घटना शुक्रवार शाम पथुआ गांव में हुई, जहां भीड़ ने थाना प्रभारी सौरभ कुमार से दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना प्रभारी सौरभ कुमार को पथुआ गांव निवासी इंदल भगत के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इंदल भगत पर मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार उसे गिरफ्तार करने पथुआ गांव पहुंचे थे। इंदल भगत को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया
थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सिविल ड्रेस में थे। उन्हें देखकर ग्रामीणों की भीड़ उनसे उलझ पड़ी और जबरन आरोपी इंदल भगत को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ थानाध्यक्ष के हाथों से इंदल भगत को छुड़ा रही है, जबकि थानाध्यक्ष के हाथ में पिस्टल भी है। इसके बावजूद भीड़ के सामने पुलिस अधिकारी की एक न चली। दैनिक भास्कर डिजिटल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पथुआ गांव से गिरफ्तार किया गया था
थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने दैनिक भास्कर डिजिटल को फोन पर बताया कि इंदल भगत को गुप्त सूचना पर पथुआ गांव से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन भीड़ ने उसे छुड़ा लिया। उन्होंने इंदल भगत पर दर्ज मामलों की भी पुष्टि की।


