गौशालाओं में बदहाली मिली तो दो सचिव निलंबित:चारा-पानी की कमी, गंदगी और जलभराव मिला; 3 सचिवों पर विभागीय कार्रवाई

गौशालाओं में बदहाली मिली तो दो सचिव निलंबित:चारा-पानी की कमी, गंदगी और जलभराव मिला; 3 सचिवों पर विभागीय कार्रवाई

लखीमपुर खीरी में गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार के औचक निरीक्षण में कुंभी गोला ब्लॉक की हैदराबाद और ममरी गौशालाओं में अव्यवस्थाएं मिलीं। चारा-पानी की कमी, गंदगी और जलभराव के साथ पशुओं के बैठने-ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस पर दोनों गौशालाओं के प्रभारी सचिवों को निलंबित कर दिया गया। दो सचिवों पर कार्रवाई सीडीओ के निरीक्षण के दौरान हैदराबाद गौशाला में व्यवस्थाएं खराब मिलीं। ममरी गौशाला में भी इसी तरह की कमियां सामने आईं। इसके बाद हैदराबाद गौशाला की प्रभारी सचिव सुरभि गौर और ममरी गौशाला के प्रभारी सचिव अखिलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। तीन सचिवों पर विभागीय कार्रवाई शुरू जिले के अन्य विकासखंडों में संचालित गौशालाओं की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन ने मामले में तीन अन्य सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। वहीं, गौशालाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर चार बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन में सभी गौशालाओं की जांच के निर्देश सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दो दिन के भीतर जिले की सभी गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, साफ-सफाई, जल निकासी और ठहरने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *