कैमूर-कार से 180 लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ी:अकोढ़ी अंडरपास के पास उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई, औरंगाबाद का तस्कर अरेस्ट

कैमूर-कार से 180 लीटर अवैध विदेशी शराब पकड़ी:अकोढ़ी अंडरपास के पास उत्पाद पुलिस ने की कार्रवाई, औरंगाबाद का तस्कर अरेस्ट

कैमूर के मोहनिया में उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अकोढ़ी अंडरपास के पास से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से औरंगाबाद जिले के एक शराब तस्कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की खेप मोहनिया की ओर लाई जा रही है। सूचना के बाद टीम ने अकोढ़ी अंडरपास के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार रोकते ही खुला शराब का राज इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 180 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए शराब और कार को जब्त कर लिया। औरंगाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। कहां से आई शराब, कहां होनी थी सप्लाई? पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मद्यनिषेध अधिनियम में केस दर्ज उत्पाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और जब्त कार को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कैमूर के मोहनिया में उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अकोढ़ी अंडरपास के पास से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके से औरंगाबाद जिले के एक शराब तस्कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की खेप मोहनिया की ओर लाई जा रही है। सूचना के बाद टीम ने अकोढ़ी अंडरपास के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार रोकते ही खुला शराब का राज इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 180 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए शराब और कार को जब्त कर लिया। औरंगाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। कहां से आई शराब, कहां होनी थी सप्लाई? पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मद्यनिषेध अधिनियम में केस दर्ज उत्पाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और जब्त कार को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *