गोलू हत्या केस- पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध:हर्ष फायरिंग के एंगल से जांच, डीजे ट्रॉली पर दोस्तों के साथ कर रहा था डांस

गोलू हत्या केस- पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध:हर्ष फायरिंग के एंगल से जांच, डीजे ट्रॉली पर दोस्तों के साथ कर रहा था डांस

मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक कांवरिया की गोली मारकर हत्या कर गई। तीसरी सोमवारी के मौके पर बाबा गरीबनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहा था। मृतक की पहचान गोसाईं टोला निवासी रवींद्र कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार(21) के तौर पर हुई है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। हर्ष फायरिंग का भी संदेह, दो संदिग्ध हिरासत में पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी पूर्व नियोजित प्रायोजित हत्या का ठोस प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस की एक थ्योरी यह भी इशारा कर रही है कि यह हादसा ‘हर्ष फायरिंग’ का परिणाम हो सकता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि डीजे पर भोजपुरी भक्ति गाना बजने के दौरान उत्साह में फायरिंग की गई थी, जिससे गोलू दुर्घटनावश शिकार हो गया। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदु पर निष्पक्ष जांच कर रही है। फिलहाल दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आधिकारिक रूप से इसका खुलासा कर दिया जाएगा। डीजे ट्रॉली पर दोस्तों के साथ डांस कर रहा था जानकारी के अनुसार, गांव से लगभग 50-60 लोगों का एक जत्था डीजे के साथ बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकला था। सभी श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। गोलू कुमार भी अपने साथियों के साथ डीजे ट्रॉली पर डांस कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक गोली चल गई। गोली सीधे गोलू को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार देवरिया रोड की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गोलू को तत्काल सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। FSL साक्ष्य इकट्ठा किए हत्या की जानकारी मिलने पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दिन में गोलू का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था, जिसमें दूसरे पक्ष ने देख लेने की धमकी दी थी। शुरुआत में पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। एसएसपी ने बनाई विशेष जांच टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने तुरंत एक्शन लेते हुए ग्रामीण एसपी की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर और विशेष पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है ताकि मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके। मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात एक कांवरिया की गोली मारकर हत्या कर गई। तीसरी सोमवारी के मौके पर बाबा गरीबनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहा था। मृतक की पहचान गोसाईं टोला निवासी रवींद्र कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार(21) के तौर पर हुई है। घटना पारू थाना क्षेत्र की है। हर्ष फायरिंग का भी संदेह, दो संदिग्ध हिरासत में पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में किसी पूर्व नियोजित प्रायोजित हत्या का ठोस प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस की एक थ्योरी यह भी इशारा कर रही है कि यह हादसा ‘हर्ष फायरिंग’ का परिणाम हो सकता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि डीजे पर भोजपुरी भक्ति गाना बजने के दौरान उत्साह में फायरिंग की गई थी, जिससे गोलू दुर्घटनावश शिकार हो गया। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदु पर निष्पक्ष जांच कर रही है। फिलहाल दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आधिकारिक रूप से इसका खुलासा कर दिया जाएगा। डीजे ट्रॉली पर दोस्तों के साथ डांस कर रहा था जानकारी के अनुसार, गांव से लगभग 50-60 लोगों का एक जत्था डीजे के साथ बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकला था। सभी श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। गोलू कुमार भी अपने साथियों के साथ डीजे ट्रॉली पर डांस कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक गोली चल गई। गोली सीधे गोलू को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद बाइक सवार देवरिया रोड की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गोलू को तत्काल सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। FSL साक्ष्य इकट्ठा किए हत्या की जानकारी मिलने पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। एसडीपीओ अभिजीत कौर ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दिन में गोलू का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था, जिसमें दूसरे पक्ष ने देख लेने की धमकी दी थी। शुरुआत में पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। एसएसपी ने बनाई विशेष जांच टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने तुरंत एक्शन लेते हुए ग्रामीण एसपी की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर और विशेष पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है ताकि मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *