गोरखपुर में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं:जमीन विवाद- पारिवारिक झगड़ों की पहुंचीं शिकायतें, जल्द समाधान के दिए निर्देश

गोरखपुर में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं:जमीन विवाद- पारिवारिक झगड़ों की पहुंचीं शिकायतें, जल्द समाधान के दिए निर्देश

गोरखपुर में लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए शनिवार को सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। DM दीपक मीणा और SSP डॉ. कौस्तुभ ने एक साथ बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित सामने आए। जमीन से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार समाधान कराया जाए। पारिवारिक मामलों की भी पहुंचीं शिकायतें तहसील समाधान दिवस में राजस्व विभाग के अलावा पारिवारिक विवाद, पुलिस और नगर निगम से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। DM और SSP ने मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में मौके पर जांच की जरूरत है, उनमें संबंधित विभागों की संयुक्त टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने को कहा गया। महीने में दो बार होता है आयोजन DM दीपक मीणा ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर महीने दो बार तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सदर तहसील में SSP के साथ लोगों की समस्याएं सुनी गईं। उन्होंने कहा कि इस दौरान राजस्व, पारिवारिक विवाद, पुलिस और नगर निगम से संबंधित मामले सामने आए हैं। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। DM ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिन मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की जरूरत है, उनमें दोनों विभागों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। इसके बाद मामले का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम करेगी मौके पर जांच समाधान दिवस में जमीन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। ऐसे मामलों में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शिकायत से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी। इससे जमीन संबंधी विवादों के समाधान में मदद मिलेगी। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में तहसीलदार सदर सत्यजीत गुप्ता, CO कैंट अरुण कुमार एस, CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामानंद राय, खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह, चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह, राजघाट थाना प्रभारी गौरव वर्मा, एम्स थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडेय, मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा और सप्लाई इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *