गोरखपुर में स्काउट-गाइड शिविर का समापन:विद्यार्थियों को मिला प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग लिया सेवा संकल्प

गोरखपुर में स्काउट-गाइड शिविर का समापन:विद्यार्थियों को मिला प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग लिया सेवा संकल्प

गोरखपुर के गगहा ब्लॉक स्थित डीएस अकादमी, देदापार-सरया महुनिया में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रवेश शिविर का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिविर के दौरान बच्चों को स्काउट-गाइड का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वजारोहण, सैल्यूट, अनुशासन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न व्यंजन भी तैयार किए। जिला प्रशिक्षक राजू मौर्य ने बच्चों को स्काउट-गाइड के महत्व और सेवा भावना की जानकारी दी। प्रबंधक शेषनाथ विश्वकर्मा, उप प्रबंधक अमित विश्वकर्मा और प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक इरशाद अहमद अंसारी, विशाल शुक्ला, संदीप पाण्डेय सहित शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार मौजूद रहा। समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशिक्षक का आभार जताया। विद्यार्थियों ने शिविर में सीखी गतिविधियों को जीवन में अपनाने और अनुशासन व सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *