गोरखपुर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली गुल रहेगी:दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर से जुड़ें इलाके सुबह 11 बजे से प्रभावित होंगे

गोरखपुर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली गुल रहेगी:दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर से जुड़ें इलाके सुबह 11 बजे से प्रभावित होंगे

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते मंगलवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11 केवी हनुमंत नगर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 केवी शक्तिनगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी कठउर फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र खोराबार, विद्युत उपकेंद्र हरपुर से जुड़े इलाके करीब 4 घंटे के लिए प्रभावित होंगे। बिजली विभाग से उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से पहले पानी भरने और बिजली से संबंधित अन्य जरुरी काम निपटा लें। ताकि किसी भी तरह की दिक्कत न हो। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *