गोरखपुर में मंगलवार को 3 घंटे कटेगी बिजली:दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में मंगलवार को 3 घंटे कटेगी बिजली:दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते मंगलवार को कई इलाको में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। पांच विद्युत उपकेंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित सभी जरुरी काम 12 बजे से पहले निपटा लें। ताकि कोई परेशानी न हो। जैसे ही काम खत्म हो जाएगा, सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगी कटौती
जिन उपकेंद्रों की बिजली कटेगी उनमें विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी हनुमंत नगर, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के 11केवी कृष्णा नगर, फेस तीन, मोती पोखरा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11केवी करीम नगर और रेल विहार फीडर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11केवी पादरी बाजार फीडर की शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *