गोरखपुर में छाई कश्मीरी और कार्ड राखी:वॉच के साथ यूनिक डिजाइन लोग पसंद कर रहे, स्टाइलिश तौर पर पहन सकते हैं

गोरखपुर में छाई कश्मीरी और कार्ड राखी:वॉच के साथ यूनिक डिजाइन लोग पसंद कर रहे, स्टाइलिश तौर पर पहन सकते हैं

गोरखपुर में रक्षाबंधन को लेकर रौनक दिखने लगी है। शहर के प्रमुख जगहों पर राखियों के स्टॉल लग चुके हैं। जिस पर खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग कश्मीरी राखियां हैं। इसे हैंडमेड तैयार करने वाली निधि सोनी ने बताया कि पर मैंने इन राखियों को ऑनलाइन देखा था। मुझे बहुत अच्छा लगा। तो शहरवासियों के लिए भी तैयार करने को सोचा। बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड कश्मीरी वॉच राखी की है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ राखी के दिन ही नहीं बल्कि हमेशा के लिए ब्रेसलेट और वॉच की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 3 तस्वीरें देखिए- यह सिंगल और कपल दोनों तरह से अवेलेबल है। जिसका इस्तेमाल जेंट्स और लेडीज कर सकते हैं। कश्मीरी राखी एथनिक और फैंसी लुक देता है। उन्होंने बताया कि लोग इसे कस्टमाइज भी करवा रहे हैं। यह राखी 300 से लेकर 600 तक के रेट में मिल रही। राखी के साथ भेज सकते संदेश
इसके अलावा कार्ड और चंदन राखियों के डिमांड भी काफी ज्यादा हैं। गोलघर में स्टॉल लगाने वाले गुलमंद ने बताया कि उनके पास हर तरह की राखी उपलब्ध है लेकिन सबसे ज्यादा कार्ड वाली राखी की डिमांड है। इसकी खासियत यह है कि यूनिक डिजाइन की राखी के साथ संदेश लिखने के लिए कार्ड भी बना होता है। जिसमें बहनें दूर रहने वाले अपने भाईयों के लिए कुछ भी अच्छी बातें लिखकर भेजती हैं। यह राखी ज्यादातर भेजने वाले ही खरीदते हैं। कोलकाता से आती चंदन की खुशबू वाली राखी
गुलमंद ने बताया कि इसके अलावा चंदन की खुशबू वाली राखी भी लोगों को खूब पसंद आ रही। इसे कलाई पर बांधने न सिर्फ एस्थेटिक लुक देगा बल्कि चंदन की बेहतरीन खुशबू भी मन को आनंदित रखेगी। जब तक इस राखी को लोग बांधेंगे तब तक सुगंध रहेगी। इसे कोलकाता से मंगाया जाता है। बच्चों को भा रही कार्टून और लाइट वाली राखी
वहीं बच्चों के लिए मार्केट में अलग- अलग तरह की कार्टून और लाइट वाली राखियां अवेलेबल है। जिसमें छोटा भीम, मोटू पतलू सहित अन्य शामिल हैं। इनमें जलने वाली रंग- बिरंगी लाइटें बच्चों का ध्यान आकर्षित करती हैं। इसके अलावा परंपरागत राखियों में धागे वाली राखी, सिंपल, ब्रेसलेट, रुद्राक्ष, मेटल, राखी-लुंबा सेट, कंगन राखी अन्य तमाम तरह की राखी भी अवेलेबल हैं। जिसके लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *