गोमतीनगर में स्नातक खंड चुनाव को लेकर बैठक:लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा

गोमतीनगर में स्नातक खंड चुनाव को लेकर बैठक:लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी होटल में स्नातक खंड चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सनातन टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संस्थापक और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह ने किया। बैठक में इंजीनियर अभय सिंह रघुवंशी, भानु प्रताप सिंह समेत सैकड़ों स्नातकधारी शामिल हुए। पुष्पेंद्र सिंह, राहुल सिंह और मोहम्मद सिद्दीकी ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह और अभिषेक दुबे ने भी अपनी टीम के साथ अवनीश कुमार सिंह को समर्थन दिया। बैठक में शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *