गोपालगंज में बिजली कटौती से भड़के लोग:पावर हाउस का घेराव कर किया प्रदर्शन, कुचायकोट में घंटों बिजली गुल रहने का आरोप

गोपालगंज में बिजली कटौती से भड़के लोग:पावर हाउस का घेराव कर किया प्रदर्शन, कुचायकोट में घंटों बिजली गुल रहने का आरोप

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में लगातार और अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार को बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्जनों आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इसमें कुचायकोट पावर हाउस से होने वाली अनियमित बिजली आपूर्ति और बिजली कर्मचारियों की कथित मनमानी की शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। मौसम बदलते ही घंटों गुल हो जाती है बिजली प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने बताया कि हल्की गर्मी बढ़ने, तेज हवा चलने या हल्की बारिश होते ही कुचायकोट पावर हाउस से पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है। मौसम में बदलाव के बाद कई घंटे और कई बार पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिल समय पर भरने के बावजूद सुविधा नहीं मिलने का आरोप उपभोक्ताओं ने कहा कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं और सरकार को टैक्स भी देते हैं। इसके बावजूद उन्हें बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पावर हाउस या स्थानीय बिजली कर्मियों से शिकायत करने पर अक्सर लाइन मेंटेनेंस का हवाला दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में लगातार और अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार को बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच दर्जनों आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इसमें कुचायकोट पावर हाउस से होने वाली अनियमित बिजली आपूर्ति और बिजली कर्मचारियों की कथित मनमानी की शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। मौसम बदलते ही घंटों गुल हो जाती है बिजली प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने बताया कि हल्की गर्मी बढ़ने, तेज हवा चलने या हल्की बारिश होते ही कुचायकोट पावर हाउस से पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है। मौसम में बदलाव के बाद कई घंटे और कई बार पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिल समय पर भरने के बावजूद सुविधा नहीं मिलने का आरोप उपभोक्ताओं ने कहा कि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं और सरकार को टैक्स भी देते हैं। इसके बावजूद उन्हें बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि पावर हाउस या स्थानीय बिजली कर्मियों से शिकायत करने पर अक्सर लाइन मेंटेनेंस का हवाला दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *