गोपालगंज में बारिश-तेज हवा से मौसम ठंडा:26°C पहुंचा तापमान, 80-95 MM बारिश का अनुमान; धान को फायदा, गन्ना-मक्का गिरने का खतरा

गोपालगंज में बारिश-तेज हवा से मौसम ठंडा:26°C पहुंचा तापमान, 80-95 MM बारिश का अनुमान; धान को फायदा, गन्ना-मक्का गिरने का खतरा

गोपालगंज जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बारिश और बादलों के कारण लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम होकर करीब 26°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहा। 50 किमी/घंटे तक चल सकती हैं हवाएं जिले में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल रही हैं। बारिश के दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज और अगले 24 घंटे में 80 से 95 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। औसतन 25 से 50 मिलीमीटर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद सितंबर में कम बारिश होने के बाद हुई यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे धान के दाने भरने की प्रक्रिया बेहतर होने, खेतों में पर्याप्त नमी लौटने और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से जारी उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। गन्ना-मक्का समेत लंबी फसलों को नुकसान का खतरा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा से गन्ना, मक्का और लंबी हो चुकी फसलों के गिरने का खतरा है। वहीं, निचले इलाकों में पानी भरने से गोभी और मिर्च जैसी सब्जियों के गलने की आशंका है। सदर समेत कई प्रखंडों में जलभराव की संभावना गोपालगंज सदर, मांझा, थावे और उचकागांव प्रखंडों में बादल छाए रहेंगे। यहां रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। शहरी इलाकों के निचले रास्तों और बाजारों में हल्का जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो सकता है। सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश का अनुमान कुचायकोट, कटेया और पंचदेवरी जैसे उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। खुले दियारा इलाकों में तेज हवाओं का असर ज्यादा दिख सकता है। किसानों को कटी और खड़ी फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गंडक किनारे आकाशीय बिजली का खतरा बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर जैसे दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में गंडक नदी के किनारे मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। नदी के जलस्तर में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गोपालगंज जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बारिश और बादलों के कारण लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम होकर करीब 26°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहा। 50 किमी/घंटे तक चल सकती हैं हवाएं जिले में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल रही हैं। बारिश के दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज और अगले 24 घंटे में 80 से 95 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। औसतन 25 से 50 मिलीमीटर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद सितंबर में कम बारिश होने के बाद हुई यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे धान के दाने भरने की प्रक्रिया बेहतर होने, खेतों में पर्याप्त नमी लौटने और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से जारी उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। गन्ना-मक्का समेत लंबी फसलों को नुकसान का खतरा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा से गन्ना, मक्का और लंबी हो चुकी फसलों के गिरने का खतरा है। वहीं, निचले इलाकों में पानी भरने से गोभी और मिर्च जैसी सब्जियों के गलने की आशंका है। सदर समेत कई प्रखंडों में जलभराव की संभावना गोपालगंज सदर, मांझा, थावे और उचकागांव प्रखंडों में बादल छाए रहेंगे। यहां रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। शहरी इलाकों के निचले रास्तों और बाजारों में हल्का जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो सकता है। सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश का अनुमान कुचायकोट, कटेया और पंचदेवरी जैसे उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। खुले दियारा इलाकों में तेज हवाओं का असर ज्यादा दिख सकता है। किसानों को कटी और खड़ी फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गंडक किनारे आकाशीय बिजली का खतरा बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर जैसे दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में गंडक नदी के किनारे मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। नदी के जलस्तर में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *