अररिया में अनंत पूजा की धूम:मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 14 गांठ वाला अनंत सूत्र बांधा; सुख-समृद्धि की कामना

अररिया में अनंत पूजा की धूम:मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 14 गांठ वाला अनंत सूत्र बांधा; सुख-समृद्धि की कामना

अररिया जिला मुख्यालय और जिले के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को अनंत पूजा मनाई गई। सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों तक श्रद्धालु भगवान अनंत की पूजा-अर्चना में लगे रहे। लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही शहर के कई इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई थी। श्रद्धालु पूजा की सामग्री जुटाने और तैयारियों में व्यस्त दिखे। काली मंदिर चौक स्थित एक निजी आवास पर हुई अनंत पूजा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा चंद्र चौक स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर, चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर और ओम नगर स्थित गणेश पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों में भी दिखा उत्साह पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की पूजा की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चों में भी पूजा को लेकर उत्साह दिखा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र धारण किया और परिवार की खुशहाली व संकटों से रक्षा की प्रार्थना की। 14 गांठों वाले अनंत सूत्र की परंपरा महंत पंडित कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि अनंत पूजा में 14 गांठों वाला रेशमी या सूती अनंत सूत्र कलाई पर बांधने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत सूत्र की 14 गांठें चौदह लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं। इसे धारण करने से रक्षा, सुख और समृद्धि की कामना की जाती है। दिनभर बना रहा श्रद्धा का माहौल अनंत पूजा के मौके पर शहर के पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक परंपराओं में भाग लेकर पर्व मनाया। अररिया जिला मुख्यालय और जिले के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को अनंत पूजा मनाई गई। सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों तक श्रद्धालु भगवान अनंत की पूजा-अर्चना में लगे रहे। लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। अनंत पूजा को लेकर सुबह से ही शहर के कई इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई थी। श्रद्धालु पूजा की सामग्री जुटाने और तैयारियों में व्यस्त दिखे। काली मंदिर चौक स्थित एक निजी आवास पर हुई अनंत पूजा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा चंद्र चौक स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर, चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर और ओम नगर स्थित गणेश पूजा पंडाल समेत अन्य पूजा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों में भी दिखा उत्साह पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की पूजा की और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चों में भी पूजा को लेकर उत्साह दिखा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र धारण किया और परिवार की खुशहाली व संकटों से रक्षा की प्रार्थना की। 14 गांठों वाले अनंत सूत्र की परंपरा महंत पंडित कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि अनंत पूजा में 14 गांठों वाला रेशमी या सूती अनंत सूत्र कलाई पर बांधने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत सूत्र की 14 गांठें चौदह लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं। इसे धारण करने से रक्षा, सुख और समृद्धि की कामना की जाती है। दिनभर बना रहा श्रद्धा का माहौल अनंत पूजा के मौके पर शहर के पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक परंपराओं में भाग लेकर पर्व मनाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *