गैस लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,2 की मौत:मोतिहारी में 1 की हालत गंभीर, कार के नीचे घुसी बाइक; सड़क जाम, चालक फरार

गैस लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,2 की मौत:मोतिहारी में 1 की हालत गंभीर, कार के नीचे घुसी बाइक; सड़क जाम, चालक फरार

मोतिहारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के पास गुरुवार को एक गैस लदे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर लोगों ने बताया कि गैस से लदा एक अज्ञात ट्रक मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। तभी उसने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही एक कार के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के नीचे घुसी बाइक, दो की मौके पर मौत हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के देर से पहुंचने पर भड़का लोगों का गुस्सा हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके विरोध में उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों को समझाया सड़क जाम की खबर मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। CCTV फुटेज से होगी फरार ट्रक चालक की पहचान पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इससे फरार ट्रक और चालक की पहचान की जा सकेगी। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी चल रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषी चालक पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मोतिहारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के पास गुरुवार को एक गैस लदे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर लोगों ने बताया कि गैस से लदा एक अज्ञात ट्रक मोतिहारी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। तभी उसने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही एक कार के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के नीचे घुसी बाइक, दो की मौके पर मौत हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के देर से पहुंचने पर भड़का लोगों का गुस्सा हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके विरोध में उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस, लोगों को समझाया सड़क जाम की खबर मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। CCTV फुटेज से होगी फरार ट्रक चालक की पहचान पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इससे फरार ट्रक और चालक की पहचान की जा सकेगी। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी चल रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषी चालक पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *