कानपुर में पानी भरने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों:हत्या के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

कानपुर में पानी भरने के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों:हत्या के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित निहुरा गांव में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की कोशिश की। घटना का वीडियो गुरुवार रात 8:30 बजे वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। श्यामनगर के निहुरा गांव की रहने वाली क्षमा निषाद ने बताया कि उनका भाई सरवन निषाद इलाके की पानी की टंकी से पानी भरने गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के करीब छह लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और सरवन के साथ बदसलूकी की। जब उसने विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर क्षमा और उनकी मां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की। क्षमा ने आरोप लगाया कि मारपीट में सरवन के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से चले गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। क्षमा ने बताया कि घटना का वीडियो उनके भाई के मोबाइल फोन में है। क्षमा निषाद ने यह भी बताया कि 11 अगस्त को भी उनके भाई ने इन्हीं लोगों के खिलाफ चकेरी थाने में गुंडागर्दी, दबंगई, मारपीट और जान से मारने की कोशिश की शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने दोबारा हमला किया। क्षमा का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों का उठना-बैठना है, जिसके कारण पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *