फर्रुखाबाद में नवमी पर गुरुगांव देवी मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। देवी चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं और सोने का मुकुट भी धारण किए हुए हैं। शाम 5 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। यहां सुबह 5:00 बजे ही कपाट खोल दिए गए थे 8 बजे तक करीब 3000 शब्दों ने दर्शन किए हैं। गायत्री शक्तिपीठ, काली माता मंदिर, बढ़पुर माता दरबार और भोलेपुर वैष्णो मंदिर में भीड़ है। सोमवार को भक्तों की नौ दिन की साधना का समापन हो गया। सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। दिन भर गुरुगांव देवी, गायत्री शक्तिपीठ, काली माता मंदिर, बढ़पुर माता दरवार, भोलेपुर वैष्णो मंदिर मंदिरों में संकीर्तन के साथ दर्शनार्थियों की खासी भीड़ है।
गुरुगांव देवी मंदिरों में सड़क किनारे दुकान लगी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं सुबह 5 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। 8 बजे तक करीब 3000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सुरक्षा के भी यहां व्यापक इंतजाम है। मंदिर से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग की गई है। चार पहिया और ई रिक्शा पूरी तरह से बंद है हालांकि बैरिकेडिंग तक बाइक सवार पहुंच रहे हैं लेकिन बैरिकेडिंग के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। रात भर चला सजावट का दौरा बताया गया की मंदिर में रात भर सजावट का दौर चला। मां के दरबार को भी भव्य सजाया गया है। इसके अलावा यहां लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यह महिला और पुरुष पुरुष पुलिस कर्मी तैनात हैं।मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ लोग आज अष्टमी बना रहे हैं तो कुछ लोग नवमी बना रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आने की संभावना है यहां जनपद के अलावा दूसरी जनपदों से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

