गाजियाबाद में महामाई जनकल्याण सेवा समिति की ओर से महामाई माता का 11वां भव्य जागरण एवं भंडारा 31 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर कॉलोनी के रास्ते पर स्वागत गेट लगाया गया है। कार्यक्रम राधा कृष्णापुर, गली नंबर 17, नियर चौधरी आटा चक्की में आयोजित होगा। शाम 4 बजे हवन पूजन, रात 9 बजे ज्योति प्रज्ज्वलन और शाम 6 बजे से माता रानी की इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 1 नवंबर, रविवार को सुबह 6 बजे प्रसाद वितरण होगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक पं. राम अवतार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन महामाई जनकल्याण सेवा समिति रजि., गाजियाबाद एवं समस्त कॉलोनीवासियों की ओर से कराया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से जागरण में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

