कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार देर रात गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मामला हॉस्टल के बाथरूम के पास एक मजदूर के कथित तौर पर ताक-झांक करने और छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप से जुड़ा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बाथरूम के पास खड़ा था मजदूर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, कॉलेज परिसर में गार्ड रूम के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को छात्राओं ने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के पास खड़े देखा। आरोप है कि वह वहां से छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था। छात्राओं ने देखा तो भागा छात्राओं ने मजदूर को मोबाइल से वीडियो बनाते हुए देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद मजदूर वहां से भाग गया। घटना के बाद छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद भी नहीं थमा गुस्सा आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुट गए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने हॉस्टल परिसर में बाहरी व्यक्ति के पहुंचने को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक बताया। हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग छात्रों ने गर्ल्स हॉस्टल और खासकर बाथरूम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। हंगामे के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की सुविधाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं और अपनी दूसरी मांगों को भी प्रशासन के सामने रखा। छात्रों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रिंसिपल और शिक्षक पहुंचे हंगामे की सूचना मिलने पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रंजना कुमारी और अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम जैसे संवेदनशील स्थान के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूर के पहुंचने को लेकर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह भी जांच का विषय है कि बाहरी व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा और हॉस्टल के संवेदनशील हिस्से में उसकी निगरानी क्यों नहीं हो सकी। आरोपी मजदूर किस ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था, हॉस्टल परिसर में उसकी एंट्री कैसे हुई, CCTV फुटेज में क्या सामने आया और पुलिस ने केस में कौन-कौन सी धाराएं लगाई हैं। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार देर रात गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मामला हॉस्टल के बाथरूम के पास एक मजदूर के कथित तौर पर ताक-झांक करने और छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप से जुड़ा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बाथरूम के पास खड़ा था मजदूर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, कॉलेज परिसर में गार्ड रूम के निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को छात्राओं ने गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के पास खड़े देखा। आरोप है कि वह वहां से छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था। छात्राओं ने देखा तो भागा छात्राओं ने मजदूर को मोबाइल से वीडियो बनाते हुए देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद मजदूर वहां से भाग गया। घटना के बाद छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद भी नहीं थमा गुस्सा आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुट गए और हंगामा करने लगे। छात्रों ने हॉस्टल परिसर में बाहरी व्यक्ति के पहुंचने को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक बताया। हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग छात्रों ने गर्ल्स हॉस्टल और खासकर बाथरूम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। हंगामे के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की सुविधाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं और अपनी दूसरी मांगों को भी प्रशासन के सामने रखा। छात्रों ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रिंसिपल और शिक्षक पहुंचे हंगामे की सूचना मिलने पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रंजना कुमारी और अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम जैसे संवेदनशील स्थान के पास निर्माण कार्य में लगे मजदूर के पहुंचने को लेकर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह भी जांच का विषय है कि बाहरी व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा और हॉस्टल के संवेदनशील हिस्से में उसकी निगरानी क्यों नहीं हो सकी। आरोपी मजदूर किस ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था, हॉस्टल परिसर में उसकी एंट्री कैसे हुई, CCTV फुटेज में क्या सामने आया और पुलिस ने केस में कौन-कौन सी धाराएं लगाई हैं।

