गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी:उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- छात्रों से बातचीत जरूरी, छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी थी

गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी:उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- छात्रों से बातचीत जरूरी, छात्र नेता की तबीयत बिगड़ी थी

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। इसके पहले रविवार को प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता दिलीप कुमार की शनिवार रात तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद धरनास्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा। वहीं छात्र आंदोलन दो गुटों में बंट गया है। एक गुट का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट का छात्र नेता अमन कर रहे हैं। पटना में उपेंद्र कुशवाहा ने छात्र आंदोलन के समाधान के लिए संवाद को जरूरी बताया था। उन्होंने कहा, “गर्दनीबाग में जो छात्र बैठे हुए हैं, उनसे मिलने हम खुद भी जा सकते हैं।” दो छात्र आंदोलनों को एक करने की अपील शनिवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और शिक्षक रौशन आनंद पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। रौशन आनंद ने कहा कि छात्र हित में जो भी होगा, वह उसके लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय छात्र दो अलग-अलग गुटों में आंदोलन कर रहे हैं और दोनों की मांगें लगभग एक जैसी हैं। ऐसे में छात्रों के हित में दोनों आंदोलनों को एकजुट होना चाहिए। रौशन आनंद ने छात्र नेता दिलीप कुमार और अमन कुमार से साथ आने की अपील की। रौशन आनंद बोले- ‘दिलीप जी, हम आपके आगे हाथ जोड़ते हैं’ रौशन आनंद ने कहा था, छात्रों का आंदोलन दो हिस्सों में बंटा हुआ है। रौशन आनंद ने धरनास्थल से छात्र नेताओं से आंदोलन को एक करने की अपील करते हुए कहा कि दिलीप कुमार, छात्र नेता सौरभ और अमन कुमार समेत सभी को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब छात्र गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचते हैं तो उन्हें यह समझने में परेशानी होती है कि किस आंदोलन में शामिल हों। आंदोलन जितना एकजुट होगा, छात्रों की मांग उतनी मजबूती से सरकार के सामने रखी जा सकेगी। छात्र हित में जो होगा, मैं वो करूंगा। मैं छात्रों के समर्थन में खड़ा हूं।” छात्र नेता दिलीप बोले- दूसरा गुट मुझे बदनाम करता है रौशन सर की मांग पर छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा दूसरे गुट ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पानी की बोतल फेंकी थी। उसकी सजा हमलोग को मिली। जेल जाना पड़ा, मारपीट की गई। दिलीप कुमार ने कहा कि ‘कैसे एक साथ हो जाएं। दूसरा गुट पप्पू यादव के पास जाकर कहता है कि दिलीप कोचिंग से पैसा लेता है। जेडीयू-राजद वाले से पैसा लेता है। छात्रों के लिए 11 साल हमने दिया है, जवानी कुर्बान कर दी। हमारे पास बड़ा बड़ा ऑफर आया, क्यों आंदोलन करते हैं, DSP बन जाइए। हर एग्जाम में 10 लोगो का सेटिंग करवा लीजिए, अरबों रुपया कमा लीजिएगा।’ 18 अगस्त से जारी है ‘न्याय सत्याग्रह’ TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों ने 18 अगस्त से गर्दनीबाग में ‘न्याय सत्याग्रह’ शुरू किया था। पांचवें दिन भी आंदोलन जारी है। धरनास्थल पर रातभर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और संबंधित आयोग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, फिर भी आंदोलन जारी बिहार सरकार की ओर से TRE-4 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होनी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन जारी होने के बावजूद उनकी मुख्य मांगों का समाधान नहीं हुआ है। सबसे बड़ी मांग TRE-4 में PT और Mains की व्यवस्था खत्म कर सिर्फ एक परीक्षा कराने की है। इसके साथ ही निगेटिव मार्किंग हटाने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी की जा रही है। शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। इसके पहले रविवार को प्रदर्शन में शामिल छात्र नेता दिलीप कुमार की शनिवार रात तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद धरनास्थल पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा। वहीं छात्र आंदोलन दो गुटों में बंट गया है। एक गुट का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट का छात्र नेता अमन कर रहे हैं। पटना में उपेंद्र कुशवाहा ने छात्र आंदोलन के समाधान के लिए संवाद को जरूरी बताया था। उन्होंने कहा, “गर्दनीबाग में जो छात्र बैठे हुए हैं, उनसे मिलने हम खुद भी जा सकते हैं।” दो छात्र आंदोलनों को एक करने की अपील शनिवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और शिक्षक रौशन आनंद पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। रौशन आनंद ने कहा कि छात्र हित में जो भी होगा, वह उसके लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय छात्र दो अलग-अलग गुटों में आंदोलन कर रहे हैं और दोनों की मांगें लगभग एक जैसी हैं। ऐसे में छात्रों के हित में दोनों आंदोलनों को एकजुट होना चाहिए। रौशन आनंद ने छात्र नेता दिलीप कुमार और अमन कुमार से साथ आने की अपील की। रौशन आनंद बोले- ‘दिलीप जी, हम आपके आगे हाथ जोड़ते हैं’ रौशन आनंद ने कहा था, छात्रों का आंदोलन दो हिस्सों में बंटा हुआ है। रौशन आनंद ने धरनास्थल से छात्र नेताओं से आंदोलन को एक करने की अपील करते हुए कहा कि दिलीप कुमार, छात्र नेता सौरभ और अमन कुमार समेत सभी को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब छात्र गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचते हैं तो उन्हें यह समझने में परेशानी होती है कि किस आंदोलन में शामिल हों। आंदोलन जितना एकजुट होगा, छात्रों की मांग उतनी मजबूती से सरकार के सामने रखी जा सकेगी। छात्र हित में जो होगा, मैं वो करूंगा। मैं छात्रों के समर्थन में खड़ा हूं।” छात्र नेता दिलीप बोले- दूसरा गुट मुझे बदनाम करता है रौशन सर की मांग पर छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा दूसरे गुट ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पानी की बोतल फेंकी थी। उसकी सजा हमलोग को मिली। जेल जाना पड़ा, मारपीट की गई। दिलीप कुमार ने कहा कि ‘कैसे एक साथ हो जाएं। दूसरा गुट पप्पू यादव के पास जाकर कहता है कि दिलीप कोचिंग से पैसा लेता है। जेडीयू-राजद वाले से पैसा लेता है। छात्रों के लिए 11 साल हमने दिया है, जवानी कुर्बान कर दी। हमारे पास बड़ा बड़ा ऑफर आया, क्यों आंदोलन करते हैं, DSP बन जाइए। हर एग्जाम में 10 लोगो का सेटिंग करवा लीजिए, अरबों रुपया कमा लीजिएगा।’ 18 अगस्त से जारी है ‘न्याय सत्याग्रह’ TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों ने 18 अगस्त से गर्दनीबाग में ‘न्याय सत्याग्रह’ शुरू किया था। पांचवें दिन भी आंदोलन जारी है। धरनास्थल पर रातभर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और संबंधित आयोग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, फिर भी आंदोलन जारी बिहार सरकार की ओर से TRE-4 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती होनी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन जारी होने के बावजूद उनकी मुख्य मांगों का समाधान नहीं हुआ है। सबसे बड़ी मांग TRE-4 में PT और Mains की व्यवस्था खत्म कर सिर्फ एक परीक्षा कराने की है। इसके साथ ही निगेटिव मार्किंग हटाने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *