गयाजी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना मानपुर-खिजरसराय मार्ग की है। मंदिर से पूजा कर लौट रही थी मासूम जानकारी के अनुसार, खेदरपुरा गांव निवासी मुन्ना यादव की बेटी कृति कुमारी अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास ही स्थित एक मंदिर में आरती-पूजा करने गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कृति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर निकले ही थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर मानपुर-खिजरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसआई दीपक कुमार, एसआई गुलशन कुमार और एसआई रोहित रंजन समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जिला परिषद सदस्य ने जताया शोक जिला परिषद सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार उर्फ भोला चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतका के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित गरीब परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में थोड़ी राहत मिल सके। गयाजी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना मानपुर-खिजरसराय मार्ग की है। मंदिर से पूजा कर लौट रही थी मासूम जानकारी के अनुसार, खेदरपुरा गांव निवासी मुन्ना यादव की बेटी कृति कुमारी अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास ही स्थित एक मंदिर में आरती-पूजा करने गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कृति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर निकले ही थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर मानपुर-खिजरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसआई दीपक कुमार, एसआई गुलशन कुमार और एसआई रोहित रंजन समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जिला परिषद सदस्य ने जताया शोक जिला परिषद सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार उर्फ भोला चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतका के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित गरीब परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए। ताकि उन्हें इस दुख की घड़ी में थोड़ी राहत मिल सके।

