गयाजी के शाहमीर तकिया स्थित स्मार्ट बाजार मॉल में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर चोर ने लॉकर को निशाना बनाते हुए 8.92 लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोर ने किसी सेंधमारी या ताला तोड़ने की पारंपरिक शैली के बजाय बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। वह ग्राहक बनकर अंदर घुसा, रात भर मॉल में छिपा रहा। मौका मिलते ही रकम समेटकर फरार हो गया। ग्राहक बनकर आया, अंदर ही छिप गया चोर इस संबंध में स्मार्ट बाजार के मैनेजर सचिन कुमार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बीती 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे एक युवक मॉल में दाखिल हुआ। उसने पहले आम ग्राहकों की तरह आवाजाही की, लेकिन वह तय समय पर बाहर नहीं निकला। मॉल बंद होने के दौरान वह शातिर अंदर ही छिपने में कामयाब रहा। खास बात यह कि वह मॉल के अंदर कहां छिपा रहा यह अब तक खुलकर सामने नहीं आ सका है। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे एक बैग और हेलमेट के साथ मॉल के पिछले हिस्से में बने फायर इमरजेंसी गेट से बाहर निकला। मुख्य सड़क पर आने के बाद उसने एक बार मॉल की तरफ देखा और फिर हेलमेट पहने हुए बड़े ही सधे और शांत कदमों से शाहमीर तकिया की ओर पैदल ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी यह संदिग्ध चाल साफ तौर पर कैद हुई है। एसएसपी ने बनाई SIT मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने सिटी एसपी अभिनव की मॉनीटरिंग में एक विशेष जांच दल (SIT)का गठन किया गया है। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हो सका है। गठित एसआईटी टीम में सिटी डीएसपी सरोज कुमार साह, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद टेक्निकल सेल के विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी गठन के तुरंत बाद सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मार्ट बाजार पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद एसआईटी सदस्यों के साथ हर एक बिंदु पर बारीकी से छानबीन की और मॉल के भीतर और बाहर लगे तमाम सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है।उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गयाजी के शाहमीर तकिया स्थित स्मार्ट बाजार मॉल में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर चोर ने लॉकर को निशाना बनाते हुए 8.92 लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोर ने किसी सेंधमारी या ताला तोड़ने की पारंपरिक शैली के बजाय बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। वह ग्राहक बनकर अंदर घुसा, रात भर मॉल में छिपा रहा। मौका मिलते ही रकम समेटकर फरार हो गया। ग्राहक बनकर आया, अंदर ही छिप गया चोर इस संबंध में स्मार्ट बाजार के मैनेजर सचिन कुमार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बीती 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे एक युवक मॉल में दाखिल हुआ। उसने पहले आम ग्राहकों की तरह आवाजाही की, लेकिन वह तय समय पर बाहर नहीं निकला। मॉल बंद होने के दौरान वह शातिर अंदर ही छिपने में कामयाब रहा। खास बात यह कि वह मॉल के अंदर कहां छिपा रहा यह अब तक खुलकर सामने नहीं आ सका है। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे एक बैग और हेलमेट के साथ मॉल के पिछले हिस्से में बने फायर इमरजेंसी गेट से बाहर निकला। मुख्य सड़क पर आने के बाद उसने एक बार मॉल की तरफ देखा और फिर हेलमेट पहने हुए बड़े ही सधे और शांत कदमों से शाहमीर तकिया की ओर पैदल ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी यह संदिग्ध चाल साफ तौर पर कैद हुई है। एसएसपी ने बनाई SIT मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने सिटी एसपी अभिनव की मॉनीटरिंग में एक विशेष जांच दल (SIT)का गठन किया गया है। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं हो सका है। गठित एसआईटी टीम में सिटी डीएसपी सरोज कुमार साह, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद टेक्निकल सेल के विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी गठन के तुरंत बाद सिटी एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मार्ट बाजार पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद एसआईटी सदस्यों के साथ हर एक बिंदु पर बारीकी से छानबीन की और मॉल के भीतर और बाहर लगे तमाम सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर ली गई है।उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

