अररिया में गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत:पति गंभीर घायल; इलाज कराकर लौटने के दौरान हादसा, एक साल पहले हुई थी शादी

अररिया में गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत:पति गंभीर घायल; इलाज कराकर लौटने के दौरान हादसा, एक साल पहले हुई थी शादी

अररिया में गुरुवार देर रात गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया है। घटना नरपतगंज में NH-27 पर बढ़ेपारा चकरदाहा स्थित समसुल चौक के पास हुई। मृतका की पहचान नाजिया परवीन(20) के रूप में हुई है। वहीं पति आमिर अली(23) घायल है। दंपती फारबिसगंज में एक निजी डॉक्टर से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। नाजिया परवीन गर्भवती थीं। गुरुवार रात करीब नौ बजे नरपतगंज NH-27 पर समसुल चौक के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी ली। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। एक साल पहले हुई थी शादी आमिर अली और नाजिया परवीन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार में नए मेहमान के आने की उम्मीद के बीच हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नरपतगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन से जानकारी ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अररिया में गुरुवार देर रात गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया है। घटना नरपतगंज में NH-27 पर बढ़ेपारा चकरदाहा स्थित समसुल चौक के पास हुई। मृतका की पहचान नाजिया परवीन(20) के रूप में हुई है। वहीं पति आमिर अली(23) घायल है। दंपती फारबिसगंज में एक निजी डॉक्टर से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। नाजिया परवीन गर्भवती थीं। गुरुवार रात करीब नौ बजे नरपतगंज NH-27 पर समसुल चौक के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी ली। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। एक साल पहले हुई थी शादी आमिर अली और नाजिया परवीन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। परिवार में नए मेहमान के आने की उम्मीद के बीच हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नरपतगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन से जानकारी ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *