गन्ने के खेत में नाबालिग लड़के का शव मिला:बेतिया में सुबह घर से लापता हुआ था, आखिर बार शायरी माई स्थान के पास ग्रामीणों ने देखा

गन्ने के खेत में नाबालिग लड़के का शव मिला:बेतिया में सुबह घर से लापता हुआ था, आखिर बार शायरी माई स्थान के पास ग्रामीणों ने देखा

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में शायरी माई स्थान के पास गन्ने के खेत में 15 साल के किशोर का शव मिला है। मृतक की पहचान बसवरिया प्राहु टोला, डुमरा वार्ड नंबर-2 निवासी विनय प्रसाद उर्फ जोखू साह के बेटे सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत के पिता विनय प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर से लापता हो गया था। वह नाश्ता करने के लिए भी नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव गांव के लोग खाना खाने के बाद खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान शायरी माई स्थान के पास गन्ने के खेत में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह किशोर की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में शायरी माई स्थान के पास गन्ने के खेत में 15 साल के किशोर का शव मिला है। मृतक की पहचान बसवरिया प्राहु टोला, डुमरा वार्ड नंबर-2 निवासी विनय प्रसाद उर्फ जोखू साह के बेटे सुजीत कुमार के रूप में हुई है। सुजीत के पिता विनय प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर से लापता हो गया था। वह नाश्ता करने के लिए भी नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने देखा शव गांव के लोग खाना खाने के बाद खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान शायरी माई स्थान के पास गन्ने के खेत में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह किशोर की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *