‘गद्दार को बचाने के लिए भारत के Gen-Z पर हमला’:पप्पू यादव बोले- राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, मोदी-अमित शाह को छोड़ना पड़ेगा देश

‘गद्दार को बचाने के लिए भारत के Gen-Z पर हमला’:पप्पू यादव बोले- राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, मोदी-अमित शाह को छोड़ना पड़ेगा देश

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो दिखाए और दावा किया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से हटाकर अर्धसैनिक बलों को दिल्ली बुलाया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया, ‘सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला कर रही है और एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश के Gen-Z पर कार्रवाई की जा रही है।’ राहुल-प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा दावा पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मरवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों पर हमला किया गया और उनके सामने प्रियंका गांधी पर भी हमला हुआ। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनकी बेटियों के साथ ज्यादती की गई और उनके कपड़े तक फाड़े गए। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो साक्ष्य पेश किए, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मोदी और अमित शाह को छोड़ना पड़ेगा देश – पप्पू यादव सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब देश छोड़ना पड़ेगा।’ पप्पू यादव बोले- महंगाई कम करने का सरकार के पास वक्त नहीं पप्पू यादव ने कहा, सरकार के पास महंगाई कम करने का समय नहीं है, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान देशभर से सुरक्षाबलों को बुलाया गया और ट्रेनों को बंद कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली में करीब 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एलन मस्क के मुद्दे पर भी उठाए सवाल पप्पू यादव ने एलन मस्क का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सत्ता पर दो बड़े उद्योगपतियों का प्रभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आम जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। मणिपुर का मुद्दा उठाकर केंद्र को घेरा पप्पू यादव ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं हैं, जबकि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमला किया जा रहा है। कंगना रनौत पर भी साधा निशाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने बिना नाम लिए अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर भी तंज कसा। उन्होंने जंतर-मंतर को लेकर की गई कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘प्रदर्शन स्थल को आवारा लोगों की जगह बताकर प्रदर्शनकारियों का अपमान किया जा रहा है। सरकार समर्थक लोगों की ओर से हिंसा किए जाने के बावजूद उन्हें देश का रक्षक बताया जाता है।’ पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो दिखाए और दावा किया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से हटाकर अर्धसैनिक बलों को दिल्ली बुलाया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया, ‘सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला कर रही है और एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश के Gen-Z पर कार्रवाई की जा रही है।’ राहुल-प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा दावा पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मरवाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों पर हमला किया गया और उनके सामने प्रियंका गांधी पर भी हमला हुआ। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनकी बेटियों के साथ ज्यादती की गई और उनके कपड़े तक फाड़े गए। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो साक्ष्य पेश किए, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मोदी और अमित शाह को छोड़ना पड़ेगा देश – पप्पू यादव सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब देश छोड़ना पड़ेगा।’ पप्पू यादव बोले- महंगाई कम करने का सरकार के पास वक्त नहीं पप्पू यादव ने कहा, सरकार के पास महंगाई कम करने का समय नहीं है, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान देशभर से सुरक्षाबलों को बुलाया गया और ट्रेनों को बंद कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण दिल्ली में करीब 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एलन मस्क के मुद्दे पर भी उठाए सवाल पप्पू यादव ने एलन मस्क का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सत्ता पर दो बड़े उद्योगपतियों का प्रभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आम जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। मणिपुर का मुद्दा उठाकर केंद्र को घेरा पप्पू यादव ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं हैं, जबकि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमला किया जा रहा है। कंगना रनौत पर भी साधा निशाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव ने बिना नाम लिए अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत पर भी तंज कसा। उन्होंने जंतर-मंतर को लेकर की गई कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘प्रदर्शन स्थल को आवारा लोगों की जगह बताकर प्रदर्शनकारियों का अपमान किया जा रहा है। सरकार समर्थक लोगों की ओर से हिंसा किए जाने के बावजूद उन्हें देश का रक्षक बताया जाता है।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *