गंगा में डूबे बच्चे का 44 घंटे बाद शव बरामद:गंगा स्नान के दौरान डूबा 5 साल का मासूम, घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर मिला शव

गंगा में डूबे बच्चे का 44 घंटे बाद शव बरामद:गंगा स्नान के दौरान डूबा 5 साल का मासूम, घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर मिला शव

गाजीपुर में जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट में गंगा स्नान के दौरान लापता हुए 5 साल के रोहन बिंद का शव 44 घंटे बाद सोमवार सुबह मिला। करीब 7 बजे घटनास्थल से 1 से 1.5 किलोमीटर दूर गंगा में शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। रोहन रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का छोटा बेटा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां धनमानी देवी, पिता रामसेवक और बड़े भाई सोहन के साथ ददरीघाट पर स्नान करने आया था। पिता दोनों बच्चों को लेकर गंगा में उतरे थे। इसी दौरान तेज बहाव में रोहन बह गया, जबकि सोहन किसी तरह बाहर निकल आया। पिता के साथ पानी में उतरा था रोहन रामसेवक दोनों बेटों को लेकर गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से रोहन बह गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मासूम के लापता होने के बाद एनडीआरएफ और पीएसी की टीमों ने गंगा में तलाश शुरू की थी। टीमों ने आसपास के हिस्सों में लगातार सर्च अभियान चलाया। करीब 44 घंटे बाद सोमवार सुबह बच्चे का शव घटनास्थल से काफी दूर मिला। डेढ़ किलोमीटर दूर उतराता मिला शव सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने गंगा में शव उतराता देखा। शव घटना स्थल से करीब 1 से 1.5 किलोमीटर दूर मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे की पहचान रोहन के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *