अखंड पाठ सुनने गए युवक की करंट लगने से मौत:हरदोई में टेंट के तार से झुलसा, दिल्ली से लौटा था; परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

अखंड पाठ सुनने गए युवक की करंट लगने से मौत:हरदोई में टेंट के तार से झुलसा, दिल्ली से लौटा था; परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

हरदोई के शेखपुर नगरिया गांव में एक युवक की बिजली के करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। रविवार की सुबह वह दिल्ली से वापस आया था। अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर नगरिया गांव का सुशील (19) रविवार रात अखंड पाठ सुनने गया था। वहां टेंट के तार में करंट आने से वह झुलस गया। काफी देर तक युवक वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने उसे हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सुशील दिल्ली में मजदूरी करता था और रविवार को ही गांव लौटा था। परिवार में मां अनीता देवी, 6 भाई और 4 बहनें हैं। वह पांचवें नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि शव को रविवार रात हरदोई के मर्चरी हाउस में रखवाया गया था। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *