खेल दिवस पर बोले ओलंपियन ललित उपाध्याय:खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोचिंग, बेहतर मैदान और संस्थागत मदद मिलना जरूरी

खेल दिवस पर बोले ओलंपियन ललित उपाध्याय:खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोचिंग, बेहतर मैदान और संस्थागत मदद मिलना जरूरी

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) लखनऊ में खेलो इंडिया योजना (2026-31) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक आत्मप्रकाश ने नए चरण की योजनाओं और उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया 2026-31 का मुख्य लक्ष्य देश में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना, गांव-शहर से नई प्रतिभाओं को खोजना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर देना है। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन ललित उपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सही कोचिंग, बेहतर मैदान और संस्थागत मदद मिलना बेहद जरूरी है। मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, खेला गया हॉकी मैच राष्ट्रीय खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद साई के युवा खिलाड़ियों के बीच हॉकी का एक बेहतरीन प्रदर्शनी मैच हुआ। साई अधिकारियों के बीच एक फ्रेंडली हॉकी मैच खेला गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बढ़ा। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम की सराहना की। साई अधिकारियों का कहना है कि खेलो इंडिया के माध्यम से देश और उत्तर प्रदेश में ग्राउंड लेवल पर खेल संस्कृति को और मजबूत किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *