खेत में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव:बहन ने हत्या का लगाया आरोप, बोली- पति मारपीट करता था

खेत में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव:बहन ने हत्या का लगाया आरोप, बोली- पति मारपीट करता था

अलवर अकबरपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में आज सुबह एक महिला फंदे पर लटकी मिली। गांव की महिलाओं ने शव देखा, जिसके बाद ग्रामीण और मृतका के परिजन पहुंचे। आरोप है कि हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। खेत में गई महिलाओं ने देखा शव शव उषा यादव पत्नी राजकुमार यादव का है। वह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गई थी। परिजनों को उसके घर से निकलने की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब गांव की महिलाएं खेत की तरफ कचरा डालने गईं, तो उसे पेड़ पर फंदे से लटका देखा। बहन ने हत्या का लगाया आरोप मृतका की बहन राजवंशी ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उषा का पति राजकुमार खेती-बाड़ी करता है और शराब पीने का आदी है। वह आए दिन उषा के साथ मारपीट करता था। बहन ने बताया कि कुछ समय पहले जब वह अपनी बहन को लेने आई थी, तब उसके साथ भी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया था। बहन ने उषा की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। मृतका के दो बेटे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *