खेत की तारबाड़ में करंट, 7 बंदरों की मौत:हाथरस में वन विभाग की शिकायत पर 3 पर केस दर्ज

खेत की तारबाड़ में करंट, 7 बंदरों की मौत:हाथरस में वन विभाग की शिकायत पर 3 पर केस दर्ज

हाथरस के गढ़ी तमन्ना मोहल्ले में खेत की तारबाड़ में करंट लगाने से सात बंदरों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में बंदर जमा हो गए थे, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार सुबह वन विभाग की ओर से हाथरस गेट कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार के मुताबिक, जांच में खेत की तारबाड़ में करंट लगाए जाने की बात सामने आई है। इसी करंट की चपेट में आने से बंदरों और एक कुत्ते की मौत हुई। करंट की चपेट में आए सात बंदर वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि गढ़ी तमन्ना में करंट लगने से सात बंदर मृत मिले थे। घटना के बाद मौके पर बंदरों की भीड़ जुट गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस के पहुंचने के बाद कुत्ते की मौत वन विभाग के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस बल के पहुंचने के बाद एक कुत्ते की भी करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि खेत की तारबाड़ में प्रवाहित करंट से पशुओं की जान गई। मामले में वन विभाग ने अपनी जांच के आधार पर पुलिस को शिकायत दी है। 3 लोगों पर तारबाड़ में करंट लगाने का आरोप वन विभाग की शिकायत में गढ़ी तमन्ना निवासी हरीकिशन पुत्र दामोदर और चरित व विक्की पुत्रगण पूरन प्रकाश के नाम शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अपने खेत की तारबाड़ में करंट लगा रखा था। इसी के संपर्क में आने से बंदरों और कुत्ते की मौत हुई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज वन विभाग ने इस घटना को पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विभाग की शिकायत पर हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *