खरगोन में 3000 वर्गफीट के राजमहल में विराजेंगी मां दुर्गा:ज्योतिनगर में 50 से ज्यादा कारीगर जुटे; रोज 5 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

खरगोन में 3000 वर्गफीट के राजमहल में विराजेंगी मां दुर्गा:ज्योतिनगर में 50 से ज्यादा कारीगर जुटे; रोज 5 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

खरगोन के ज्योतिनगर में नवरात्र में मां दुर्गा राजसी ठाठ-बाट से विराजेंगी। यहां 3000 वर्गफीट में राजमहल की थीम पर भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमा ललितासन मुद्रा में स्थापित होगी। यह दरबार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति अध्यक्ष इंजीनियर नीतिन मालवीय ने बताया कि पंडाल को राजमहल का रूप दिया जा रहा है। डिजाइन और सजावट पर खास ध्यान है, ताकि भक्तों को शानदार अनुभव मिले। पंडाल बनाने में श्रीनू इलेक्ट्रिक टीम के 50 से ज्यादा कारीगर लगे हैं। यहां नवरात्रि में प्रतिदिन 5000 से ज्यादा श्रद्धालु आरती व धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हैं। 100 बाय 300 फीट के बड़े परिसर में 30 बाय 30 फीट का माता का दरबार बना है। इसके शिखर की ऊंचाई 51 फीट है। दिलीप सोनी और राघवेंद्र आचार्य ने बताया कि भुसावल-चित्तौड़गढ़ हाईवे से दरबार तक 200 मीटर रास्ते पर रंगीन रोशनी की सजावट है। सुरक्षा के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *