खगड़िया में सड़क पर भैंस आने से पलटा टेंपो:2 की मौत, 3 घायल; बखरी से खगड़िया आ रहे थे, कंस्ट्रक्शन कंपनी में करते थे काम

खगड़िया में सड़क पर भैंस आने से पलटा टेंपो:2 की मौत, 3 घायल; बखरी से खगड़िया आ रहे थे, कंस्ट्रक्शन कंपनी में करते थे काम

खगड़िया-बखरी पथ पर गंगौर थाना क्षेत्र के सौरायडीह के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से टेंपो उससे टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मृतकों के शव भी अस्पताल लाए गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले थे मृतक मृतकों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी गौतम चौधरी (30) और खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी किशो राम (60) के रूप में हुई है। घायलों में साहेबपुर कमाल के नया टोला निवासी शंभू चौधरी और शिवराम कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अपनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बखरी से खगड़िया आ रहा था टेंपो जानकारी के अनुसार, टेंपो पर बीएलपीएल (BLPL) कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले मजदूर सवार थे। सभी बखरी क्षेत्र से खगड़िया की ओर आ रहे थे। रास्ते में कुछ अन्य लोग भी टेंपो पर सवार हो गए। इसी दौरान सौरायडीह के पास सड़क पर अचानक भैंस आ गई। टेंपो उससे टकराकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायल शिवराम कुमार ने बताया कि वे बखरी के लाभ गांव के पास से टेंपो पर सवार होकर खगड़िया आ रहे थे। रास्ते में अचानक भैंस से टक्कर हो गई और टेंपो पलट गया। इस हादसे में उनके गांव के गौतम चौधरी की मौत हो गई। खगड़िया के इस्लामपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। जलकौड़ा से पैसे लेकर लौट रहे थे मृतक परिजनों के मुताबिक, मृतक जलकौड़ा से पैसे लेकर घर लौट रहे थे। इनमें से एक हलवाई का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में शवों के पास परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया घटना की सूचना मिलने पर गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से हुआ यह हादसा खुले में घूमने वाले मवेशियों से होने वाले खतरे को भी सामने लाता है। खगड़िया-बखरी पथ पर गंगौर थाना क्षेत्र के सौरायडीह के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सड़क पर अचानक भैंस आ जाने से टेंपो उससे टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मृतकों के शव भी अस्पताल लाए गए। घायलों का इलाज चल रहा है। बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले थे मृतक मृतकों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी गौतम चौधरी (30) और खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी किशो राम (60) के रूप में हुई है। घायलों में साहेबपुर कमाल के नया टोला निवासी शंभू चौधरी और शिवराम कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अपनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बखरी से खगड़िया आ रहा था टेंपो जानकारी के अनुसार, टेंपो पर बीएलपीएल (BLPL) कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले मजदूर सवार थे। सभी बखरी क्षेत्र से खगड़िया की ओर आ रहे थे। रास्ते में कुछ अन्य लोग भी टेंपो पर सवार हो गए। इसी दौरान सौरायडीह के पास सड़क पर अचानक भैंस आ गई। टेंपो उससे टकराकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायल शिवराम कुमार ने बताया कि वे बखरी के लाभ गांव के पास से टेंपो पर सवार होकर खगड़िया आ रहे थे। रास्ते में अचानक भैंस से टक्कर हो गई और टेंपो पलट गया। इस हादसे में उनके गांव के गौतम चौधरी की मौत हो गई। खगड़िया के इस्लामपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। जलकौड़ा से पैसे लेकर लौट रहे थे मृतक परिजनों के मुताबिक, मृतक जलकौड़ा से पैसे लेकर घर लौट रहे थे। इनमें से एक हलवाई का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में शवों के पास परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया घटना की सूचना मिलने पर गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से हुआ यह हादसा खुले में घूमने वाले मवेशियों से होने वाले खतरे को भी सामने लाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *