खगड़िया में संत रविदास विकास शिविर:डीएम और डीडीसी ने किया शुभारंभ,बोले-‘समस्याओं का समाधान हो’

खगड़िया में संत रविदास विकास शिविर:डीएम और डीडीसी ने किया शुभारंभ,बोले-‘समस्याओं का समाधान हो’

खगड़िया प्रखंड की रसौंक पंचायत में गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी विक्रम विरकर और उप विकास आयुक्त श्रेया श्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। देखें, मौके से आई 2 तस्वीरें… पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले इस अवसर पर आमजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। लोगों की समस्याओं संवेदनशीलता से सुनें शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं और शिकायतों को भी सुना गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं पात्र वर्गों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। शिविर में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी आवश्यकताओं को भी सुना। खगड़िया प्रखंड की रसौंक पंचायत में गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी विक्रम विरकर और उप विकास आयुक्त श्रेया श्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। देखें, मौके से आई 2 तस्वीरें… पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले इस अवसर पर आमजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। लोगों की समस्याओं संवेदनशीलता से सुनें शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं और शिकायतों को भी सुना गया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं पात्र वर्गों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। शिविर में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी आवश्यकताओं को भी सुना।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *