खगड़िया जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महाअष्टमी के अवसर पर रविवार को परबत्ता, गोगरी, खगड़िया सदर, महेशखूंट सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित आधे दर्जन से अधिक दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। जिले के कुछ मंदिरों के पट शनिवार को ही खोल दिए गए, जबकि कई मंदिरों के पट रविवार सुबह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। पूजा-अर्चना के साथ शाम में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाअष्टमी को लेकर मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। महेशखूंट के मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा स्थान, बन्नी के बाबू बगीचा दुर्गा स्थान, रामचंद्रपुर पाकरेल सहित अन्य मंदिरों में शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। पिछले एक सप्ताह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन देर शाम महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के अवसर पर 20 और 21 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं, स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा स्थान में चार दिवसीय मेला लगेगा। मेले में भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस और वालंटियर रहेंगे तैनात मेला और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही आयोजन समितियों की ओर से भी वालंटियर तैनात रहेंगे। बाबू बगीचा बन्नी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दो दिवसीय मेले का समापन होगा। वहीं, बन्नी पंचायत के उपसरपंच एवं आयोजन समिति के सदस्य आनंद कुमार ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में महिला वालंटियर भी तैनात की जाएंगी। शक्तिपीठ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भी विशेष आयोजन
परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणी टोला स्थित शक्तिपीठ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पुजारी वेदानंद मिश्र ने बताया कि महाअष्टमी के अवसर पर मां की आराधना पूरे विधि-विधान से की जाएगी। खगड़िया जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महाअष्टमी के अवसर पर रविवार को परबत्ता, गोगरी, खगड़िया सदर, महेशखूंट सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित आधे दर्जन से अधिक दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। जिले के कुछ मंदिरों के पट शनिवार को ही खोल दिए गए, जबकि कई मंदिरों के पट रविवार सुबह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। पूजा-अर्चना के साथ शाम में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाअष्टमी को लेकर मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। महेशखूंट के मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा स्थान, बन्नी के बाबू बगीचा दुर्गा स्थान, रामचंद्रपुर पाकरेल सहित अन्य मंदिरों में शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। पिछले एक सप्ताह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। प्रतिदिन देर शाम महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के अवसर पर 20 और 21 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं, स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक नवदुर्गा स्थान में चार दिवसीय मेला लगेगा। मेले में भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस और वालंटियर रहेंगे तैनात मेला और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही आयोजन समितियों की ओर से भी वालंटियर तैनात रहेंगे। बाबू बगीचा बन्नी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दो दिवसीय मेले का समापन होगा। वहीं, बन्नी पंचायत के उपसरपंच एवं आयोजन समिति के सदस्य आनंद कुमार ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में महिला वालंटियर भी तैनात की जाएंगी। शक्तिपीठ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भी विशेष आयोजन
परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणी टोला स्थित शक्तिपीठ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पुजारी वेदानंद मिश्र ने बताया कि महाअष्टमी के अवसर पर मां की आराधना पूरे विधि-विधान से की जाएगी।

