अररिया में गाड़ी से 36.3 लीटर विदेशी शराब जब्त:महिला समेत 3 गिरफ्तार; काकन टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया वाहन, सीट के नीचे छिपाकर रखी थी

अररिया में गाड़ी से 36.3 लीटर विदेशी शराब जब्त:महिला समेत 3 गिरफ्तार; काकन टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया वाहन, सीट के नीचे छिपाकर रखी थी

अररिया में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज-अररिया फोरलेन पर एक वाहन से 36.3 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब वाहन की सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग को रविवार को सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोरलेन के रास्ते शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद निरीक्षक राहुल दुबे के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने काकन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान BR 32 G 9490 नंबर के वाहन के चालक ने टीम को देखकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, टीम ने वाहन को रोक लिया। उत्तर प्रदेश, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले गिरफ्तार वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से 36.3 लीटर विदेशी शराब मिली। इसके बाद वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सतपाल, दरभंगा जिले के सुमन कुमार महतो और मुजफ्फरपुर जिले की अर्चना देवी के रूप में हुई है। अररिया में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने किशनगंज-अररिया फोरलेन पर एक वाहन से 36.3 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब वाहन की सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग को रविवार को सूचना मिली थी कि किशनगंज से फारबिसगंज की ओर फोरलेन के रास्ते शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद निरीक्षक राहुल दुबे के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने काकन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान BR 32 G 9490 नंबर के वाहन के चालक ने टीम को देखकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, टीम ने वाहन को रोक लिया। उत्तर प्रदेश, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के रहने वाले गिरफ्तार वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से 36.3 लीटर विदेशी शराब मिली। इसके बाद वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सतपाल, दरभंगा जिले के सुमन कुमार महतो और मुजफ्फरपुर जिले की अर्चना देवी के रूप में हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *