खगड़िया में अगलगी से 4 घर जले:1 लाख कैश राख, गाय-भैंस बेचकर रखे थे पैसे, रास्ता नहीं होने से नहीं पहुंची दमकल

खगड़िया में अगलगी से 4 घर जले:1 लाख कैश राख, गाय-भैंस बेचकर रखे थे पैसे, रास्ता नहीं होने से नहीं पहुंची दमकल

खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव के वार्ड नंबर-1 में बुधवार को अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए। आग में घरों में रखा सामान, नकदी और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार, इस घटना में एक लाख रुपए नकद भी जल गए। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, आग सबसे पहले एक घर में लगी। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चार परिवारों के घर और घरेलू सामान जले अगलगी में रघु यादव, पिता स्व. रामरूप यादव; ललन यादव, पिता सचिता यादव; पवन यादव, पिता सचिता यादव और रामस्वरूप यादव, पिता स्व. चतुरी यादव के घर जलकर राख हो गए। आग में बक्से, संदूक, कपड़े, कागजात, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं। घटना के बाद चारों परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। गाय-भैंस बेचकर रखे रुपए भी जले पीड़ित परिवार के सदस्य रवि यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण पहले एक घर में आग लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलकर आसपास के तीन-चार घरों तक पहुंच गई। घरों में रखे बक्से, संदूक, कागजात, नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि सूचीता यादव के एक लाख रुपए नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, सचितानंद यादव ने बताया कि उन्होंने गाय-भैंस बेची थी और उससे मिले रुपए घर में रखे थे। आग लगने से नकदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गृहिणी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल अगलगी के बाद पीड़ित गृहिणी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि घर में अचानक बिजली से आग लग गई। देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अब घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग में सब कुछ गंवाने के बाद परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है। रास्ता नहीं होने से नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को जानकारी दे दी गई थी। हालांकि, घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में चार परिवारों की वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। अब प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक सहायता का इंतजार है। खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव के वार्ड नंबर-1 में बुधवार को अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गए। आग में घरों में रखा सामान, नकदी और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार, इस घटना में एक लाख रुपए नकद भी जल गए। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, आग सबसे पहले एक घर में लगी। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चार परिवारों के घर और घरेलू सामान जले अगलगी में रघु यादव, पिता स्व. रामरूप यादव; ललन यादव, पिता सचिता यादव; पवन यादव, पिता सचिता यादव और रामस्वरूप यादव, पिता स्व. चतुरी यादव के घर जलकर राख हो गए। आग में बक्से, संदूक, कपड़े, कागजात, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं। घटना के बाद चारों परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। गाय-भैंस बेचकर रखे रुपए भी जले पीड़ित परिवार के सदस्य रवि यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण पहले एक घर में आग लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलकर आसपास के तीन-चार घरों तक पहुंच गई। घरों में रखे बक्से, संदूक, कागजात, नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि सूचीता यादव के एक लाख रुपए नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, सचितानंद यादव ने बताया कि उन्होंने गाय-भैंस बेची थी और उससे मिले रुपए घर में रखे थे। आग लगने से नकदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गृहिणी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल अगलगी के बाद पीड़ित गृहिणी तेतरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि घर में अचानक बिजली से आग लग गई। देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अब घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग में सब कुछ गंवाने के बाद परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है। रास्ता नहीं होने से नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को जानकारी दे दी गई थी। हालांकि, घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में चार परिवारों की वर्षों की मेहनत से जुटाई गई संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। अब प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक सहायता का इंतजार है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *