खगड़िया-उज्ज्वल और रिमझिम ने रग्बी में जीता गोल्ड:राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 और 14 वर्ग में हासिल की सफलता

खगड़िया-उज्ज्वल और रिमझिम ने रग्बी में जीता गोल्ड:राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-17 और 14 वर्ग में हासिल की सफलता

खगड़िया में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) में रग्बी के अंडर-17 वर्ग में उज्ज्वल कुमार और अंडर-14 वर्ग में रिमझिम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया का नाम रोशन किया है। शनिवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धि पर डीएम और एसपी ने सराहना की। बिहार की अंडर-17 टीम बनी चैंपियन प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार की अंडर-17 पुरुष टीम ने ओडिशा को 17-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बिहार की अंडर-15 महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को 30-0 से पराजित किया। टीम ने शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीएम ने खिलाड़ियों और कोच से जानीं चुनौतियां जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों और उनकी कोच कविता कुमारी से रग्बी के अभ्यास में आने वाली परेशानियों और चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने पूछा कि इस खेल में आगे प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिले में खेल सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा बैठक में जिले में रग्बी और अन्य खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। खगड़िया में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) में रग्बी के अंडर-17 वर्ग में उज्ज्वल कुमार और अंडर-14 वर्ग में रिमझिम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर खगड़िया का नाम रोशन किया है। शनिवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर और पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार और 12 वर्षीय रिमझिम कुमारी शामिल हैं। दोनों खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धि पर डीएम और एसपी ने सराहना की। बिहार की अंडर-17 टीम बनी चैंपियन प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार की अंडर-17 पुरुष टीम ने ओडिशा को 17-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बिहार की अंडर-15 महिला टीम ने फाइनल में पंजाब को 30-0 से पराजित किया। टीम ने शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीएम ने खिलाड़ियों और कोच से जानीं चुनौतियां जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों और उनकी कोच कविता कुमारी से रग्बी के अभ्यास में आने वाली परेशानियों और चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने पूछा कि इस खेल में आगे प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिले में खेल सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा बैठक में जिले में रग्बी और अन्य खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *