खगड़िया-अस्थि विसर्जन के बाद स्नान के दौरान अधेड़ बहे:चाची के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

खगड़िया-अस्थि विसर्जन के बाद स्नान के दौरान अधेड़ बहे:चाची के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के अघोरी घाट पर रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 52 वर्षीय नरेश नोनिया लापता हो गए। वह शहर के दान नगर के रहने वाले हैं। नरेश अपनी चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन करने के दौरान वह नदी में स्नान करने उतरे। इसी क्रम में तेज धारा की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नरेश ने बूढ़ी गंडक नदी में अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद वह स्नान करने लगे। इसी दौरान डुबकी लगाने के क्रम में वह नदी की तेज धारा में बहते हुए बीच धारा में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार और नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के अनुसार, नदी के बीच पानी का बहाव काफी तेज था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कर रही है। परिजनों में चिंता, खबर लिखे जाने तक नहीं मिला सुराग नरेश नोनिया के नदी में लापता होने की खबर से परिजनों और घाट पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस और बचाव दल नदी में उनकी तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक नरेश का कोई सुराग नहीं मिल सका था। खगड़िया नगर थाना क्षेत्र के अघोरी घाट पर रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 52 वर्षीय नरेश नोनिया लापता हो गए। वह शहर के दान नगर के रहने वाले हैं। नरेश अपनी चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन करने के दौरान वह नदी में स्नान करने उतरे। इसी क्रम में तेज धारा की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नरेश ने बूढ़ी गंडक नदी में अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद वह स्नान करने लगे। इसी दौरान डुबकी लगाने के क्रम में वह नदी की तेज धारा में बहते हुए बीच धारा में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस और SDRF की टीम तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार और नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के अनुसार, नदी के बीच पानी का बहाव काफी तेज था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कर रही है। परिजनों में चिंता, खबर लिखे जाने तक नहीं मिला सुराग नरेश नोनिया के नदी में लापता होने की खबर से परिजनों और घाट पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस और बचाव दल नदी में उनकी तलाश में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक नरेश का कोई सुराग नहीं मिल सका था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *