भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कोहेफिजा रोड, शिव नगर, बरेला गांव, देवकी नगर, अशोक नगर, पन्ना नगर समेत कई बड़े रहवासी इलाके और पुराने शहर के बाजार भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर

