भास्कर न्यूज | खगड़िया कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित एनके यादव की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूर्णिया से भागलपुर जाने के क्रम में मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पहुंचे एनके यादव का समर्थकों ने स्वागत किया। माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र और गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एनके यादव ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जनता के सुख-दुख में साथ रहकर समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला भाजपा और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से एनके यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और कोसी स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं के भरोसे का परिणाम है। जनता ने एनडीए के प्रति अपना विश्वास जताया है। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, प्रमोद, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, जिला मंत्री विजय यादव, अजीत कुमार नटवर, नवीन सिन्हा, मधु देवी, प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, प्रदेश परिषद सदस्य मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, कंचन पटेल और शशि भूषण प्रसाद सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे। खगड़िया विधायक बबलू मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, अलौली विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और रालोमो के राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी जीत पर खुशी जताई। खगड़िया | पटना और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर जदयू की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत को उन्होंने जनता के विश्वास की जीत बताया। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सर्वमान्य नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री निशांत के नेतृत्व में एनडीए जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। दोनों प्रत्याशियों की जीत से गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधि स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। साथ ही शिक्षा, युवाओं और स्नातक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं के सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, अनिल जयसवाल, फिरदौस आलम, भविष्य सिंह कुशवाहा, निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, सुशांत यादव, सुबोध यादव, उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता संजय जायसवाल व धर्मेंद्र महतो, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री सहित जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। भास्कर न्यूज | खगड़िया कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित एनके यादव की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पूर्णिया से भागलपुर जाने के क्रम में मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पहुंचे एनके यादव का समर्थकों ने स्वागत किया। माता दुर्गा नव युवा क्लब, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र और गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एनके यादव ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जनता के सुख-दुख में साथ रहकर समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला भाजपा और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से एनके यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और कोसी स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं के भरोसे का परिणाम है। जनता ने एनडीए के प्रति अपना विश्वास जताया है। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, प्रमोद, लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, जिला मंत्री विजय यादव, अजीत कुमार नटवर, नवीन सिन्हा, मधु देवी, प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, प्रदेश परिषद सदस्य मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, कंचन पटेल और शशि भूषण प्रसाद सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे। खगड़िया विधायक बबलू मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, अलौली विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, रामचंद्र सदा, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष मनीष कुमार और रालोमो के राकेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी जीत पर खुशी जताई। खगड़िया | पटना और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर जदयू की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत को उन्होंने जनता के विश्वास की जीत बताया। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सर्वमान्य नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री निशांत के नेतृत्व में एनडीए जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। दोनों प्रत्याशियों की जीत से गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नवनिर्वाचित प्रतिनिधि स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। साथ ही शिक्षा, युवाओं और स्नातक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं के सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, अनिल जयसवाल, फिरदौस आलम, भविष्य सिंह कुशवाहा, निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, सुशांत यादव, सुबोध यादव, उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता संजय जायसवाल व धर्मेंद्र महतो, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पासवान शास्त्री सहित जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

