कोलकाता भगदड़- बारिश, अंधेरा और लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट बना कारण:19 की मौत, आयोजकों समेत 12 लोग हिरासत में; शाह आज घायलों से मिलेंगे

कोलकाता भगदड़- बारिश, अंधेरा और लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट बना कारण:19 की मौत, आयोजकों समेत 12 लोग हिरासत में; शाह आज घायलों से मिलेंगे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश शुरू होते ही भीड़ बढ़ने लगी। दबाव बढ़ने से एग्जिट गेट का एक हिस्सा गिर गया। तभी सुरक्षाकर्मियों ने सीटी बजानी शुरू कर दी। वे बाहर निकलने का अनाउंसमेंट करने लगे। इतने में भगदड़ शुरू हो गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 घायल हो गए। पंडाल की इस बार की थीम ‘बियॉन्ड साउंड’ थी, जिसके चलते अंदर लगभग अंधेरा था। एंट्री और एग्जिट के लिए एक-एक गेट था, जो संकरी गलियों में खुलता था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, आयोजकों के लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट के बाद अफरा-तफरी मची। 17 लोगों की मौत मौके पर ही हुई थी। घायलों में 24 की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक गंभीर है। पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे। अब आज सुबह 11 बजे कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मिलने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *