कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे, सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी

कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे, सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी

कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। कोटा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जेडीबी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी ने बताया- दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, काउंटिंग शुरू होने के करीब दो घंटे बाद चुनावी तस्वीर और रुझान काफी हद तक साफ होने लगेंगे। 56 टेबलों पर मतगणना होगी मतगणना के लिए जेडीबी कॉलेज में चार काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाई गई है। इस तरह कुल 56 टेबलों पर मतगणना होगी। इसके लिए 56 काउंटिंग टीमें बनाई गई हैं। काउंटिंग टीमों का रेंडमाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी मतगणना की शुरुआत सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती से होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। मतगणना में तैनात कर्मचारियों की आज ट्रेनिंग भी पूरी कराई गई है। सोमवार सुबह जेडीबी कॉलेज पहुंचने के बाद काउंटिंग टीमों को बताया जाएगा कि किस कर्मचारी की ड्यूटी किस टेबल पर रहेगी। 100 वार्डों में हुए चुनाव में प्रत्याशियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की नजर भी मतगणना पर है। मतदान के बाद अब सोमवार को सामने आने वाले रुझानों से शहर की नई नगर सरकार की तस्वीर स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *