कोटा में सुबह 6बजे सड़कों पर झाडू लेकर उतरीं मेयर:पार्षदों के साथ लगाई झाड़ू, हाथ से चलाने वाली गाड़ी में इकट्ठा किया कचरा

कोटा में सुबह 6बजे सड़कों पर झाडू लेकर उतरीं मेयर:पार्षदों के साथ लगाई झाड़ू, हाथ से चलाने वाली गाड़ी में इकट्ठा किया कचरा

शहर को स्वच्छता का संदेश देने और आगामी राम बारात मार्ग को चमकाने के लिए कोटा की महापौर अनुसुईया गोस्वामी गुरुवार सुबह खुद मोर्चे पर नजर आईं। सुबह ठीक 6 बजे, जब शहर सोकर उठ ही रहा था, महापौर अपने पार्षदों और निगम अधिकारियों की टीम के साथ सड़कों पर उतर आईं और खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई अभियान का मुख्य केंद्र राम बारात का रूट रहा। धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए महापौर ने सुनिश्चित किया कि पूरा मार्ग एकदम साफ-सुथरा और भव्य नजर आए। उन्होंने न केवल झाड़ू उठाई, बल्कि कचरा उठाने वाली गाड़ी में कचरा लोड भी करवाया। गीता भवन से शुरू हुआ सफाई अभियान अभियान रामपुरा रोड स्थित गीता भवन से शुरू किया गया। सुबह 6 बजे मेयर और पार्षद यहां पहुंचे। यहां से सफाई अभियान शुरू किया गया। महापौर और पार्षदों ने हाथ में झाडू थामे और रोड पर और सडक किनारे दुकानों के सामने फैला कचरा एक जगह इकटठा किया। इसके बाद मेयर ने हाथ कचरा गाडी खुद चलाई। पार्षद कचरा गाडी इकटठा कर कचरा गाड़ी में डालते रहे। मेयर बोली- कचरा गाडी आई कचरा निकाल सफाई के दौरान महापौर और पार्षद सफाई को लेकर बनाए गए गीत गाडी वाला आया कचरा निकाल भी गाने लगी। मेयर अनुसुईया कहती रही कचरा वाला आया, घर से कचरा निकाल। इसके जरीये लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करती रहीं। जनता को स्वच्छता का संदेश सफाई अभियान के दौरान महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि यह केवल एक दिन की सफाई का काम नहीं है, बल्कि यह कोटा की जनता के लिए एक संदेश है। अगर हम सब मिलकर अपने शहर को साफ रखने का संकल्प लें, तो कोटा देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार हो सकता है। जनभागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में कचरे का ढेर न लगे और नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुचारू रहे। मेयर ने बताया कि मेला खत्म होने के बाद हर वार्ड में सुबह सुबह इस तरह अभियान चलाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *