कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों को एक साल पुरानी समस्याओं के समाधान भी मिल रहा है। कैथून में साल भर से बरसाती नाले की सफाई ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हो सकी। ऐसे ही रामकृष्ण कॉलोनी में भी सड़क किनारे उगी खरपतवार पोस्ट के बाद हट गई। घर बैठे ही समस्याओं के समाधान होने से लोगों को भी फीलगुड हो रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद सड़क किनारे उगी झाड़ियों की हुई सफाई कोटा की रामकृष्ण कॉलोनी, रंगपुर रोड, गली नंबर 3 से ओम प्रकाश ने कॉलोनी के मुख्य रास्तों के दोनों ओर झाड़ियों के बढ़ने, खरपतवार उगने और सफाई नियमित रूप से न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि ये बढ़ी हुईं झाड़ियां कई जगह सड़क के बीच तक आ गई हैं जिसकी वजह से आते–जाते वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद सफाई प्रभारी ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। कैथून हैल्थ इंस्पेक्टर हेमराज बने ‘स्टार ऑफिसर’ कोटा-बापावर रोड, शाहपुरा बाजार, कैथून से लोकेश गोचर ने नाले की सफाई न होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कॉलोनी में बने इस नाले की सफाई एक साल से नहीं हुई है। बारिश के समय सारा पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में भर जाता है। एक व्यक्ति ने मकान बनाते समय नाले को मुख्य गेट पर रैम्प बनाकर ढक दिया है। इससे सफाई नहीं हो पाने के कारण यह समस्या बनी हुई है। पोस्ट के बाद कैथून के वार्ड हैल्थ इंस्पेक्टर हेमराज ने समस्या का समाधान करवाकर कॉलोनीवासियों को राहत दी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बरगद का पेड़ टूटकर गिरा, रास्ता बंद कोटा के राजीव गांधी नगर (स्पेशल) कॉलोनी से निपुण मित्तल ने बरगद के टूटे पेड़ के सड़क के ऊपर गिरे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कॉलोनी में बरगद का यह पेड़ काफी समय से ऐसे ही गिरा हुआ है। इसके चलते पूरा रास्ता बंद हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने इसे अब तक नहीं हटाया है। कचरे से भरी नालियां जाम, पानी ओवरफ्लो मुकेश कुमार मालव ने फैनी रोड, आरएचबी, रंगबाड़ी से नालियों की सफाई से जुड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि जब से पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुआ है और जिम्मेदारी प्रशासन के हाथ आई है, न तो नालियों की सफाई हो रही है न ही टूटी नालियों की मरम्मत ही की जा रही है। बारिश में इन नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और रास्तों पर भरता है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। घरों–दुकानों के आगे भर रहा सीवर का गंदा पानी स्टेशन रोड, महावीर धर्मशाला मार्केट, भीमगंज मंडी से पवन शर्मा ने सीवरेज चैम्बर के लीक होने की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में अर्जुन गली के अंदर मेन सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो गई है। इससे गंदा पानी सड़क और गली में घरों और दुकानों के बाहर जमा हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई इसे ठीक करने नहीं आया है। 3 महीने से पार्किंग की लाइट खराब, निगम बेफिक्र टैगोर नगर, एकेलगढ़ से सदानंद डागल ने पार्किंग की लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 6 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बृजराजपुरा, 2 डाइट परिसर में पार्किंग की लाइट 3 महीने से बंद है। निगम प्रभारी को कई बार सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई झांकने भी नहीं आया। अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस समस्या का कोई समाधान करवाएं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

